silli(ranchi) सिविल सर्जन रांची के निर्देशानुसार सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने सिल्ली स्थित राहत नर्सिंग होम एवं आयुष्मान अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नर्सिंग होम में बायो मेडिकल बेस्ट की निस्तारण एवं हेंड सैनिटाइजिंग का पालन करने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतराहातू में बायोमेडिकल बेस्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व से जुड़ी समस्याओं के निवारण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण दल में संजीव कुमार महतो, शशि भूषण चौबे, दीपक कुमार आदि शामिल थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.