GA4-314340326 मध्याहन भोजन में अनियमितता, उच्च अधिकारी से करेंगे शिकायत

मध्याहन भोजन में अनियमितता, उच्च अधिकारी से करेंगे शिकायत

silli(ranchi)  सिल्ली ग्राम विकास मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन में अनियमितता को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उच्च अधिकारी से करेंगे शिकायत। जानकारी के मुताबिक विद्यालय में आये दिन कई स्कूली बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिल पाता था। जिसकी शिकायत अभिभावकों द्वारा माता समिति एवं अध्यक्ष को दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी सोमवार को विद्यालय में पहुंचे एवं मध्यान भोजन अनियमिता को लेकर जांच की। जहां उन्होंने पाया कि पांच से अधिक बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिला है। तथा 10 से अधिक बच्चे विद्यालय में मध्यान भोजन खाते ही नहीं है।  वे बच्चे घर से खाना लाते हैं या फिर बाहर होटल में नाश्ता करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं माता समिति के सदस्यों को इस पर ध्यान देने की बात कही गई थी। परंतु विद्यालय प्राचार्य के लापरवाही के कारण प्रत्येक दिन मध्यान भोजन में अनियमिता बरती जा रही है। विद्यालय में मध्यान भोजन अनियमितता को लेकर मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह देव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बताया कि सोमवार को विद्यालय में कुछ छात्र लेट से पहुंचे थे। जबकि मध्यान भोजन पहले से ही बनना शुरू हो गया था। बने चावल में सभी बच्चों को मध्यान भोजन दिया गया। इसमें अगर कुछ बच्चों को नहीं मिला इस पर पूछताछ की जाएगी। निरीक्षण के दौरान माता समिति के उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, जितेंद्र चौधरी राजेन चौधरी, आलो देवी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم