GA4-314340326 बूथ जीता, चुनाव जीता इस नीति से हमें कार्य करना है-विनय महतो धीरज

बूथ जीता, चुनाव जीता इस नीति से हमें कार्य करना है-विनय महतो धीरज

 

sonahatu(ranchi) भाजपा सोनाहातू मंडल के बूथ अध्यक्ष सत्यापन कार्य का तृतीय चरण की बैठक बारूहातू पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री परीक्षित मंडल ने किया। बूथ सत्यापन बैठक को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सोनाहातू प्रवासी प्रभारी विनय महतो धीरज ने संबोधित किया। विनय महतो धीरज ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता इस नीति पर हमें कार्य करना है।उन्होंने कहा कि यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है पूरे मंडल में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। बैठक के बाद मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत सभी गांव की मिट्टी को मंडल में एक अमृत कलश में संग्रह किया गया। अमृत कलश को दिल्ली भेजा जाएगा जहां शहीदों के सम्मान में बनने वाले अमृत वाटिका में इस पवित्र मिट्टी का लगाया जाएगा। मौके ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो, बानेश्वर महतो, रामजन्म महतो, भुवनेश्वर महतो, बप्पी दत्ता, अजय स्वर्णकार, धीरेन्द्र महतो, अजित महतो, प्रहलाद महतो, बलराम महतो, गणेश लोहरा, दीपक हाजरा, सृष्टिधर भगत, किशोर दास, प्रीतनाथ महतो समेत सभी बूथों के अध्यक्ष, पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने