GA4-314340326 शांति समिति: सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी नजर

शांति समिति: सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी नजर

sonahatu(ranchi)  थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान शान्ति व्यवस्था,वातावरण बनाये रखने को लेकर सभी समुदाय के लोगों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया गया। पूजा में शराब बंदी, साफ सफाई, यातायात व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। दुर्गा पूजा के दरमियान पूर्ण रूप से शराबबंदी रहेगा एवं क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के कमिटियों से आग्रह किया गया कि साउंड सिस्टम पर नियंत्रण रखेंगे, किसी भी तरह के असामाजिक भड़काऊ गाना नहीं बजाएं एवं वॉलिंटियर की तैनाती रखेंगे। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।  सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने को कहा गया। इस दौरान विधि व्यवस्था से जुड़े कई मामलों पर चर्चा किया गया।  मौके पर प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, सीआई बंकिम चन्द्र गांगुली,एसआई अभिमन्यु कुमार, दलगोविन्द महतो, राजेंद्र महतो,मुखिया विकास सिंह मुंडा, करम सिंह महतो, मनोज सिंह मुंडा, दीनबंधु सिंह मुंडा, फणीभूषन सिंह मुंडा, कार्तिक सिंह मानकी, जाकिर हुसैन सहित कई ग्राम प्रधान,पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने