GA4-314340326 सिल्ली स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक डब्बा हुआ बेपटरी

सिल्ली स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक डब्बा हुआ बेपटरी

silli(ranchi)  मुरी रांची रेल खंड पर स्थित सिल्ली  रेलवे स्टेशन के समीप डंपिंग यार्ड के ट्रैक पर मंगलवार को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सिल्ली स्टेशन विस्तारीकरण के लिए बनाए गए डंपिंग यार्ड मे सिल्ली स्टेशन की ओर से मालगाड़ी सिल्लपट्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान लगभग तड़के 3 बजे सिल्ली आरओबी के समीप पोल संख्या 358/24 के पास मालगाड़ी का एक डिब्‍बा पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद विभाग के इंजीनियरों का दल  8 बजे घटना स्थल पर पहुंचा। हटिया सेक्शन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने निरीक्षण किया तत्पश्चात लगभग 10 बजे  सुधार कार्य शुरू किया गया एवं दिन 1 बजे तक मरम्मती का कार्य पूरा कर लिया गया। इस दौरान अन्य दोनों  अप एवं डाउन रेलवे लाइन से दोनों ओर की ट्रेनों का आवागमन सामान्य रुप से जारी रहा। इस मौके पर  सिल्ली पीडब्ल्यूआई राजा राम, रेलवे ऑडिट डिपार्मेंट मुरी, कैरेज डिपार्मेंट के अलावा सेक्सन इंजीनियरिंग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने