GA4-314340326 भाजपा नेतृत्व द्वारा सौंपी गयी जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे: अमर बाउरी

भाजपा नेतृत्व द्वारा सौंपी गयी जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे: अमर बाउरी

तारकेश्वर महतो /Silli(ranchi) भारतीय जनता पार्टी ने चंदनक्यारी के विधायक अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता बनाकर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी हैं। वर्तमान राजनीतिक हालातों में श्री बाउरी का विधायक दल का नेता बनाया जाना आगामी लोकसभा एवं 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में क्या गुल खिलाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तो साफ है कि स्वच्छ एवं साफ सुथरा छवि एवं मिलनसार और मृदुभाषी श्री बाउरी के व्यक्त्वि के कायल भाजपा के नेताओं और झारखंड की जनता के बीच नयी आशा एवं उर्जा का जो संचार हुआ है उसका लाभ आगामी चुनावों में जरुर मिलेगा। खासकर श्री बाउरी जिस वर्ग (अनुसूचित जाति) से आते हैं उस वर्ग के लोगों के लिए तो अब भारतीय जनता पार्टी अपनी पार्टी बन जायेगी इसमें कोई दो मत नहीं है। बोकारो जिले के चन्दनक्यारी निवासी श्री बाउरी का जन्म जमशेदपुर में 1978 को हुई थी । उनके पिताजी पुलिस विभाग में कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग जमशेदपुर में थी, इसलिए इनकी पढाई लिखाई भी जमशेदपुर में ही हुई। श्री बाउरी ने 1994 में जेआरडी टाटा हाई स्कूल से मैटिक की परीक्षा पास की। वर्ष 1997 में को आपरेटिव कालेज से इंटर एवं वहीं से स्नातक की पढाई भी पूरी की। इसके बाद स्नातकोत्तर की पढाई के लिए रांची आ गये और वर्ष 2005 में रांची विश्वविद्वालय से इतिहास विषय से स्नातकोत्तर की पढाई पूरी की। इसके बाद श्री बाउरी 2008 में बिनोबा भावे विश्वविद्वालय हजारीबाग से बीएड की परीक्षा पास की । बाद में श्री बाउरी को हाई स्कूल में शिक्षक की नौकरी भी लगी, लेकिन समाज सेवा के प्रति रुचि होने के कारण शिक्षक की नौकरी को त्याग दिया और समाज सेवा में कूद पड़े। वर्ष 2014 में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांतिक के टिकट से चन्दनक्यारी से चुनाव लड़े और विधायक बने बाद में वे भाजपा में शामिल हो गये और रघुवर दास सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाये गये। वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी से पुनः चन्दनक्यारी से विधायक चुने गये। अब विधायक अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाकर एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी हैं, श्री बाउरी ने बताया कि उनके लिए यह जिम्मेवारी बड़ी  है, लेकिन वह भाजपा नेत्ृात्व द्वारा सौंपी गयी जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे इसमें कोई संशय नहीं है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم