angara(ranchi) टाटीसिलवे चौक में मंगलवार को रांची सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अनगड़ा प्रखंड के मासू से टाटीसिलवे बाजार तक बननेवाली सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। पीएमजीएसवाई के तहत 13 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जन जागरूकता और जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने संवेदक से निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि विकास सतत् चलने वाली प्रक्रिया है, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है, इस क्षेत्र के विकास के लिए एक दर्जन से भी अधिक योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र प्रारंभ होगा। मौके पर निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व विधायक डॉ जीतूचरण राम, अनिल टाईगर, उपप्रमुख जयपाल हजाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार चौधरी, राजेन्द्र मुंडा, कामेश्वर महतो, रामसाय मुंडा, मनेश महतो, अशोक मिश्रा, राजेन्द्र महतो, जगेश्वर महतो, सचिन नायक, राजेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
टाटीसिलवे चौक में रांची सांसद व खिजरी विधायक ने रखी सड़क निर्माण की आधारशिला
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.