GA4-314340326 राहे प्रखंड के 9 गांवों में हुआ अमृत कलश यात्रा

राहे प्रखंड के 9 गांवों में हुआ अमृत कलश यात्रा

rahe(ranchi) पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र ,कोलकाता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित झारखंड के 100 गांव में अमृत कलश यात्रा के चौथे दिन राहे प्रखंड कार्यालय परिसर में 9 गांव से एकत्र किये गये 9 अमृत कलश यात्रा के मिट्टी को प्रखंड स्तर पर एक बड़े कलश में  बीडीओ हारून रशीद, प्रमुख लीलमनी देवी,जिला परिषद सदस्य बादल महतो के उपस्थिति में समाहित किया गया। इसके पूर्व प्रखंड के लोवाहातू ,नवाडीह, सताकी, नावागांव, महेशपुर, बुरुडीह, फुलवार, बारूडीह, होटलो गांव में अमृत कलश यात्रा निकल गई थी कलश में एकत्र मिट्टी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए भेजा जाएगा, देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानी जिनमें से बहुतों को लोग नही जानते का नाम नामांकित होगा। कार्यक्रम समिति सदस्य, पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र संस्कृति मंत्रालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के चंद्रदेव सिंह के नेतृत्व में झारखंड में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने बिहारी महतो की छऊ नृत्य की टीम, जीतेन्द्र कुमार महतो, पूरन महतो सहित प्रखंडकर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने