 |
| सिकिदिरी थाना में शांति समिति के सदस्यों की बैठक |
angara(ranchi) सिकिदिरी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओरमांझी इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारियों को पूजा पंडाल में अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था रखने की अपील की है। उन्होने
पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। बताया गया कि प्रशसन के गाईड लाईन के अनुसार रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक डीजे बजाने पर रोक रहेगा। मौके पर एसआई अरुण कुमार सिंह, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, हेसातू मुखिया अनिता बारला, पंसस फाल्गुनी शाही, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, फागु बास्की, विक्की सिंह वालिया, ओमप्रकाश गुप्ता, रेखा देवी, भोला करमाली, निर्मल करमाली, मुस्लिम फैजी, सूर्यकांत प्रसाद आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.