GA4-314340326 खादी को बढ़ावा देने के निकाला खादी यात्रा, प्रदर्शनी लगाकर बताया गया सिल्क व खादी बनाने के तरीके

खादी को बढ़ावा देने के निकाला खादी यात्रा, प्रदर्शनी लगाकर बताया गया सिल्क व खादी बनाने के तरीके

खादी यात्रा निकालते
angara(ranchi) आदिम जाति समग्र विकास परिषद अनगड़ा के द्वारा शुक्रवार को अनगड़ा में खादी यात्रा निकाला गया। खादी यात्रा में खादी परिषद से जुड़े सदस्यों के अलावा संत अलोइसियस सेकेंडरी स्कूल अनगड़ा के बच्चें शामिल हुए। देश में 2 से 31 अक्टूबर तक चल रही खादी महोत्सव को लेकर खादी यात्रा निकाला गया। अनगड़ा के विभिन्न गांवों से होकर यात्रा खादी परिसर अनगड़ा पहुंचा। अनगड़ा में खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें सिल्क, कोकून व खादी बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शनी लगाया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के सचिव मो. आलम ने की।  इन्होंने बताया कि देश में खादी रोजगार का एक प्रमुख माध्यम है। युवाओं को खादी का उपयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। जितना ज्यादा देश में खादी कपड़े का उपयोग होगा उतना ज्यादा रोजगार के अवसर बढ़ेगा।  इस मौके पर केबीआईसी के सहायक निदेशक मलहोत्रा, आशीष कुमार, स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मर्सी मेथ्यू, अतुल कुमार महतो, कासिम अंसारी, सुखनाथ मुण्डा, रेशम सूत कताई के रूपा दास, अंजना देवी, माया देवी, मेनका गोस्वामी, छवि देवी, भानू देवी, काटन सूत की अधनी देवी, पानो देवी, फूलो देवी, बुनकर से महमूद अंसारी, इसराफिल अंसारी सहित अन्य शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने