Ranchi/ झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, रांची जिला का सम्मेलन रिता श्री बैंक्वेट हॉल, पीएचइडी पानी टंकी, बुटी में विराट बाबु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड एवं विधानसभा क्षेत्र से जेबीकेएस के हजारों महिला/पुरुष युवा कार्यकर्ता शामिल हुए एवं लोकसभा एवं विधानसभा की तैयारी में सभी प्रखंड प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि सभी गांव में बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बहाली एवं छोटा-छोटा सभा करने का आदेश पारित हुआ।
झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र महतो ने कहा की 2 सालों से आंदोलन हो रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है और झारखंड के आदिवासी/मूलवासी हित में सरकार आज तक स्थानीय एवं नियोजन नीति नहीं बना पाई और इतना विरोध के बावजूद विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्ति 60 - 40 के हिसाब से करके बाहरियों को पद बेचने का काम कर रही है, जिसे हम जेबीकेएसएस की ओर से तीव्र भर्त्सना करते हैं और 2024 में वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लिया गया एवं जेबीकेएस के युवा क्रांतिकारी खतियान धारियों को लोकसभा एवं विधानसभा भेजने एवं टाइगर जयराम महतो को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया ताकि झारखंड हित में स्थानीय, नियोजन, विस्थापन, कंपनी, खनन आदि नीति बनाया जा सके और नया झारखंड बनाया जा सके।
सम्मेलन में इनकी रही उपस्थिति
संजय महतो, महावीर मुंडा, रामेश्वर प्रसाद, मोहन महतो जितेंद्र बाबू, अशरफ अंसारी, राजु महतो, मनीष तिर्की, लक्ष्मण प्रमाणिक, प्रवीण कुमार महतो, गोपेश महतो, मोहम्मद जावेद, विनोद महतो, मनोज महतो, अभय प्रसाद, जानकी देवी, मार्षल महतो, सुमित महतो दमयंती मुंडा, गोवर्धन महली, सुमित नायक, अंगद नायक, आकाश नायक, बबलू महतो, निवेदिता महतो, मंजू महतो, कुलदीप मण्डल।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.