Angara (ranchi) झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले गेतलसूद व नवागढ़ पंचायत के मुंडा टोली व रंगामाटी गांव सदस्यता अभियान चलाया गया। गेतलसूद में बिगू लोहरा व अनिल मुंडा व रंगामाटी में प्रेमलता देवी के नेतृत्व में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी लखीन्द्र महतो, फलिन्द्र करमाली, जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो, सुमित कुमार महतों, हेमंत महतो, सुधांशु, सुरज महतो, मंटू महतो आदि उपस्थित थे। प्रेमलता देवी ने बताया कि रंगामाटी गांव में पिछले एक साल से आंगनबाड़ी बंद है। इससे गांव के बच्चों को पोषाहार के साथ प्राथमिक शिक्षा भी नही मिल पा रही है। इस पर जेबीकेएसएस के सदस्य फलिन्द्र करमाली ने कहा कि जल्द ही रंगामाटी गांव का बंद आंगनबाड़ी केन्द्र को खुलवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय से बात की जायेगी।
झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति ने चलाया जन जागरण सह सदस्यता अभियान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.