GA4-314340326 बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान

silli(ranchi)  सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की 27 अक्टूबर को होने वाली संकल्प यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है। मरांडी सिल्ली पतराहातु मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के भाजपा के वरीय नेता डॉ राजा राम महतो ने रविवार को सिंगपुर, काटाडीह, पतराहातू] बंता आदि  क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को मरांडी की सभा में लाने की अपील की। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने सिंगपुर चौक स्थित स्व. विष्णु चरण महतो की आदमकद  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हर शुभकाम में हमारे आदर्श रहे स्वर्गीय विष्णु चरण महतो हमेशा याद करते हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा में ढोल नगाड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्ण मंत्री बाबूलाल मरांडी  का स्वागत किया जाएगा। इस मौके विंग कमांडर  ज्ञानेश्वर सिंह, सत्यनारायण महतो, अरविंद महतो, रवींद्रनाथ महतो, अनिल महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم