silli(ranchi) सिल्ली महावीर चौक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रविवार को कलश स्थापना को लेकर गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मुरी स्थित स्वर्ण रेखा नदी में पुरोहित के द्वारा विधि विधान से कलशों में जल भरकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पुजा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में डीजे एवं गांजा बाजा के साथ मंदिर के लिए कलश यात्रा रवाना हुई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं पुरुष जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा पर शामिल श्रद्धालुओं का जयकारों के साथ स्वागत किया। स्थानीय पुलिस बल भी कलश यात्रा के साथ पैदल चलकर यातायात नियंत्रण करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। कलश यात्रा मुरी हिंडाल्को कालोनी मुरी बस स्टैंड, झारखंड मोड़, ब्लाक चौक, थाना चौक, सिल्ली बजार के मार्गों से होकर मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया।
जगह जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का किया स्वागत
जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा पर जयकारों के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि मेले, त्योहर व धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति के प्रतीक है। इससे हम सब एक दूसरे से प्रेम व भाईचारे के साथ जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संजय कुमार भगत, कुंदन साव, दिवाकर प्रसाद, जितेंद्र साव, नितेश महतो, मनोज साव, किशन आश, राजू बड़ाइक, अनिल साव, नेपाल साव, रामेश्वर बड़ाइक, प्रभात सिंह, विनय साव, मनोज साव, ज्योति साव, शत्रुघन गुप्ता समेत समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
कैमरे की नजर:






إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.