GA4-314340326 एनएचएआई ने कराया जर्जर हो चुके मंझलाटोली मिलन चौक से उलातू पथ का मरम्मत

एनएचएआई ने कराया जर्जर हो चुके मंझलाटोली मिलन चौक से उलातू पथ का मरम्मत

पूर्व में था ऐसा रोड

अब है ऐसा रोड
angara(ranchi)  जर्जर हो चुके मंझलाटोली मिलन चौक से उलातू जाने वाली सड़क का मरम्मतीकरण दो दिनों के अंदर कर दिया गया। पिछले काफी समय से मिलन चौक से सीआईटी गेट तक जर्जर हो चुके रोड की मरम्मतीकरण कराये जाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। 5 फरवरी को रांची सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने मिलन चौक से उलातू तक साढ़े पांच किमी लंबी सड़क निर्माण की आधारशिला रखी थी। आठ माह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नही हुआ था। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी इस मामले को लेकर रिंग रोड पर प्रदर्शन भी कर चुके थे। लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद कुछ नही हुआ। जर्जर रोड होने के कारण इस क्षेत्र के विभिन्न् शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के अलावा राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। रिंग रोड अंडरपास के पास घुटना तक पानी भरा रहता है। प्रतिदिन बाइक दुर्घटना होती रहती थी। इसी बीच एनएचएआई के परियोजना निदेशक विजय कुमार को सीआईटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक सप्ताह पूर्व इसकी जानकारी देकर इस रास्ते से प्रतिदिन आवागमन में हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की। इस मांग के आलोक में एक सप्ताह बाद ही मरम्मतीकरण शुरू कर दिया गया। मिलन चौक से सीआईटी गेट तक जर्जर सड़क की पूरी तरह से मरम्मत करा दी गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने