silli(ranchi) पुत्र के दीर्घायु व कल्याण की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जिउतिया व्रत सिल्ली मुरी समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। व्रती माताओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान जीत वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जीवित पुत्रिका व्रत कथा का नियमानुसार श्रवण किया। इसके लिए कई जगहों पर घर के आंगन में तो कई जगहों पर सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के पश्चात बच्चों के मांथे पर तिलक चंदन लगाकर हाथों में मोली धागा बांधा एवं प्रसाद वितरण किया। व्रती माताओं ने गुरुवार को नहाय-खाय के साथ पूजा की विधि विधान प्रारंभ की थी। वहीं शनिवार को निकटतम जलाशयों में कलश एवं जिउतिया डाली का विसर्जन के पश्चात ही महिलाएं व्रत तोड़कर अन्ना जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.