silli(ranchi) शौर्य जागरण यात्रा के शुक्रवार को सिल्ली पहुंचने पर सिल्ली विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सिल्ली काली मंदिर के पास शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत हुआ। इस अवसर पर बिनोद साहू ने कहा कि आज हमारे समाज में जाति के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है जो गलत है हम अपनी जाति का वर्णन न करें और इसे केवल हिंदू या सनातनी बोले। इसके साथ ही हम सभी को हिंदू समाज को जागृत करना चाहिए और भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर अपना जीवन को सफल बनाना चाहिए उसके बाद शौर्य जागरण यात्रा गुमला के लिए निकल गया। इस मौके पर कंचन सोनार, महादेव बड़ाइक, पवन अग्रवाल, मामुनी, सविता पोद्दार समेत काफी लोग उपस्थित थे।
शौर्य जागरण यात्रा सिल्ली पहुंचा, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया जोरदार स्वागत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.