GA4-314340326 सोनाहातू: भक्तिमय वातावरण में महाअष्टमी की हुई पूजा

सोनाहातू: भक्तिमय वातावरण में महाअष्टमी की हुई पूजा

sonahatu(ranchi) भक्ति में वातावरण में पूरे क्षेत्र में रविवार को महाअष्टमी की पूजा की गई श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रतिमा दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही। प्रखंड के सोनाहातू, जामुदाग, बारेंदा, पंडाडीह आदि गांवों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर राहे सोलह आना समिति, नावागांव समिति, चन्दनडीह समिति, दुलमी समिति के द्वारा स्थापित प्रतिमा स्थल पर पूजा के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही  सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल सभी पूजा पंडालों का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिये। राहे बंगाली समुदाय द्वारा स्थापित प्रतिमा स्थल पर महा अष्टमी पूजा के समापन पर सन्धि बलि दिया गया। इस पूजा स्थल पर महा नवमी पूजा के समापन पर बकरे की बलि देने का रिवाज है। मान्यता है कि मनोकामना पूर्ण होने पर लोग बकरे की बलि समर्पित करते है। राहे क्षेत्र में प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिसबल विधि व्यवस्था के लिए तत्पर दिखाई दिये।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने