silli(ranchi) दुर्गा पुजा महोत्सव को लेकर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी आकाशदीप ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी सार्वजनिक दुर्गोउत्सव समिति राधिका मैदान, आदि दुर्गा मंदिर सिल्ली बजार, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक लुपुंग, सिल्ली समेत आसपास के अन्य पुजा पंडालों का निरीक्षण किया। वहीं पदाधिकारियों ने पुजा कमिटी को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने वोलेंटियर को तत्पर रहने का निर्देश दिया ताकि भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। थाना प्रभारी ने बताया कि विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर भ्रमण किया जा रहा है।
इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी ने दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.