GA4-314340326 प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, गांव की जमीन कराये मुक्त

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, गांव की जमीन कराये मुक्त

angara(ranchi)  हेसल पंचायत में मनरेगा से किये जा रहे खेल मैदान समतलीकरण कार्य को वन विभाग के द्वारा रोक दिये जाने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है. बताया गया कि हेसल मौजा अंतर्गत प्लौट संख्या 4201 में कुल रकबा 21 एकड़ है, जिसमें से 17 एकड़ भूमि वन विभाग के अधीन है. वहीं 4 एकड़ गैरमंजरूवा है, जिसमें से 2 एकड़ भूमि को कला संस्कृति व खेलकूद विभाग को खेल मैदान बनाने के लिए आबंटित किया गया है. इस भूमि पर प्रखण्ड कार्यालय के द्वारा मनरेगा मद से मैदान समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया था, जिसे वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश कुमार ने रूकवा दिया. कई बार भूमि की मापी हुई बावजूद मामले का निबटारा नहीं हुआ. ज्ञापन में जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, उप प्रमुख जयपाल हजाम, मुखिया कविता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर है. मुखिया कविता देवी ने बताया कि 21 में से 17 एकड़ भूमि वन विभाग के अधीन है, इससे बचे 4 में से 2 एकड़ भूमि पर मनरेगा से मैदान समतलीकरण कार्य किया जा रहा था, जिसपर जबरन रोक लगाया जा रहा है. इस संबंध में रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण व मुखिया जबरन वन भूमि पर मैदान बनाना चाहते हैं, जिसपर रोक लगाया गया है.

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने