silli(ranchi) सिल्ली कालेज सभागार में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनंत कुमार, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अनंत कुमार कुमार ने कहा भारत के लौह पुरुष की जयंती पर, हम देश की एकता और अखंडता के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य के लिए खुद को फिर से समर्पित करते है। आजादी के लिए कई लड़ाईयां लड़ी गईं, कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, हमें ज्ञात-अज्ञात सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देनी है, उन्हें याद करना है और उनसे प्रेरणा लेनी है. युवाओं को अपने त्याग की भावना से राष्ट्र निर्माण में आगे आना होगा।
इस मौके पर विश्वनाथ मुंडा, अर्चना कुईरी, डॉ मनोज कुमार, योगेंद्र महतो, सावित्री वाला तिलक महतो एवं छात्रों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात प्राचार्य ने शिक्षकों तथा छात्रों को राष्ट्रीय अखंडता को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन नकुल चंद्र महतो ने किया। इस मौके पर केशव राय, किरीटी भूषण, अमीरात महतो, हेमलता, हुलसी, सुकल्यान, श्यामल दे एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे ।

.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.