ormanjhi(ranchi) कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय ओरमांझी की छात्राओं को 'शुक्रवार को गरिमा कक्ष मिला। अमेरिका से ओरमांझी पहुंचे यूपनिसेफ के एआईओआई के निदेशक स्टीफन जेमेरमेन व केन्या के जेल्फा रेतना ने कस्तुरबा गांधी विधालय ओरमांझी में महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) कक्ष का उद्घाटन किया। और उक्त कक्ष का नाम गरिमा रखा।
कक्ष में दस बेड, अलमिरा-2 मेडिकल बाॅक्स, मेडिकल कीट, वाटर केटल व सेनेटरी पैड सहित महावारी के समय के जरूररत के कई सामान उपलब्ध है। गरिमा कक्ष मिलने से अब स्कूल में पढने वाली बेटियों को महावारी के समय परेशानी नही, सुविधा मिलेगी। इससे पूर्व छात्राओं द्वारा झारखंड पारंपरिक नृत्य के द्वारा विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। मेहमानों ने विद्यालय का भ्रमण कर विधालय की एक-एक सुविधाओं की बारीकी से देखा।
इस दौरान विद्यालय के छात्राओं अपने खुद से बनाए आकर्षक मधुवनी पेंटिक दिखा उसकी जानकारी भी दी। वहीं छात्राओ की प्रतिभा की सराहना करते हुए छात्राओें को स्वस्थ्य व साफ रहने के लिए कई जानकारियां दी। बच्चों ने भी अतिथियों को विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कायर्क्रम की जानकरी दी। मौके पर वाडेन अंशु किरन बारला, सोशन सुधा, पुपेन टोपनो, शशिकांत मिश्रा सहित झारखंड के युनिसेफ टीम उपस्थित थें।


.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.