GA4-314340326 19 करोड़ की लागत से ओरमांझी व विकास में बनेगा सड़क

19 करोड़ की लागत से ओरमांझी व विकास में बनेगा सड़क

योजना का शिलान्यास करते सांसद व विधायक
ormanjhi(ranchi)  रांची सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने शुक्रवार को ओरमांझी व विकास में 19 करोड़ रूपये की लागत से बननेवाली सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। ओरमांझी के आनंदी से थाना चौक और गुडु चौक से चापाबार से टुंडाहुली तक लगभग 16 किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण होगा। एनएच-20 से विकास चौक से नेवरी ओयना होते हुए रिंग रोड तक लगभग 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। कायर्क्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रमुख अनुपमा देवी, जिप सदस्य संजय कुमार, उपप्रमुख जिवान अंसारी, नरेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव शिव प्रसाद साहू, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश राम, मुखिया साधो उांव, पंसस शशि, उपमुखिया बनवारीलाल साहू, चांदबाबु मुंडा, अंजीत महतो, दिलीप मेहता, राजधाम साहू, राजेंद्र चौधरी, संवेदक सुधीर खन्ना, वीरेंद्र कुमार सिंह, राधाचरण सिंह, कामेश्वर महतो, रवि साहू, अशोक सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

केन्द्रीय योजनाओं को राज्य सरकार फेर व बदनाम करने में जुटी: सांसद संजय सेठ

केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में विकास योजनाओं की वर्षा की जा रही है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना को फेल व बदनाम करने की योजना चलाई जा रही है। उक्त बातें ओरमांझी व विकास में 19 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास करने पहुचे रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा। इन्होंने बताया कि सिर्फ रांची लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 268 करोड़ राशि मिली है। इससे विभिन्न गांव के 216 किमी सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री अवास योजना के लिए राज्य को 28 सौ करोड़ दी गई है। रिंग रोड के बाद अब आउटर रिंग रोड का निर्माण होगा। इसका सर्वे रिपोर्ट राज्य सरकार को छह माह पहले दे दिया गया है। लेकिन राज्य सरकार के उचित सहयोग नही होने से कार्य आगे नही बढ पा रहा है। विकास योजनाओं में राजनीति नही होनी चाहिए। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिना पक्षपात सभी राज्यों को राशि दी जा रही है। झारखंड सरकार को हर घर नल योजना के तहत 10 हजार करोड़ दी गई है। लेकिन झारखंड की सरकार ने मात्र 27 सौ करोड़ ही खर्च कर सकी है। इससे झारखंड की जनता को नुकसान हो रहा है। 

विकास में कांके विधायक समरीलाल ने कहा जिसे रोड से देश के प्रथम राष्ट्रपति गुजरे थे उस रोड का ऐतिहासिक महत्व है। 

ओरमांझी में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि रोड के निर्माण से अब गांव के लोगों को मुख्य पथ पहुंचना औरर आसान हो जाएगा। काफी दिनो से ग्रामीणों की मांग थ्बी जो अब पुरा हो रही है। रोड के शिलान्यास होने से ग्रामीणों में हर्ष है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم