 |
| संकल्प लेते ग्रामीण |
Silli (ranchi) सिल्ली प्रखंड के गोडाडीह पंचायत के ठुंगरुडीह गांव में झामुमो की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो सिल्ली प्रभारी सह रांची जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया उपस्थित थे। बैठक में संगठन का मजबूती प्रदान करने एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई ।जिला उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी लोगों जानकारी दी जाएगी। जिससे संगठन के साथ-साथ पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा। तभी नए लोगो के साथ जुड़ेंगे। आने वाले विधानसभा की तैयारी जिम्मेदारी लेने वाले कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करें। तभी हम आगे पर बढ़ पाएंगे।
इस मौके पर दयाल बेदिया, कार्तिक बेदिया, सुलेन बेदिया, महावीर बेदिया, कृष्णा बेदिया, राजन बेदिया, भोरू बेदिया, बुधराम बेदिया, भोला बेदिया, समेत कई लोग उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.