 |
| अतिक्रमण हटाने को लेकर लिखा गया ज्ञापन |
 |
| पिंकी कुमार जिसने ज्ञापन दिया |
angara(ranchi) ढेलुवाखुट्टा सिकिदिरी निवासी पिंकी कुमारी ने मंगलवार को स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के परियोजना प्रबंधक विनय अंगिरा को ज्ञापन सौंपकर परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाये जा रहे अवैध होटल निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की है। पिंकी कुमारी ने बताया कि ढेलुवाखूंटा निवासी उमेश मुण्डा को पीट पीटकर हत्या करने के आरोपित नीलकांत प्रसाद की बहन और बहनोई हीरा राउत की देख-रेख में अतिक्रमण कर अवैध रूप से होटल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही परियोजना द्वारा नीलकांत प्रसाद के नाम पर आवंटित 10'×10' के दुकान का आवंटन रदद किया जाए। पूर्व में भी नीलकांत प्रसाद व विकास प्रसाद ने आवंटन से अधिक जमीन पर निर्माण कर लिया है। परियोजना प्रबंधक विनय अंगिरा ने मामले की जांच कर कारवाई करने का आश्वासन दिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.