GA4-314340326 प्रखंड स्तरीय शांति समिति गठित करने की रखी गई मांग

प्रखंड स्तरीय शांति समिति गठित करने की रखी गई मांग

angara(ranchi)  अनगड़ा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा की समितियों को सूचीबद्ध किया गया। बैठक में जैलेन्द्र कुमार ने अनगड़ा प्रखंड स्तरीय दुर्गा पूजा समिति गठित करने की मांग रखी। पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, बिजली से शार्ट सर्किट ना हो इसकी व्यवस्था, भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था आदि पर चर्चा किया गया। हाई स्पीड वाहनों, नशेड़ियों व शराब बिक्री पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया। डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जशपुरिया ग्रुप के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, जिपस अनुराधा मुंडा, थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, सीआई रमेश रविदास, कामेश्वर महतो, राजेन्द्र मुण्डा, सुरेन्द्र महतो, नीलकंठ चौधरी, डा. रिझू नायक, रामपोदो महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, शिबू मुण्डा, रामकृष्ण चौधरी, अजय महतो, रामसाय मुंडा, मुस्तफा अंसारी, जगेश्वर महतो, अब्दुल इमाम, रामनाथ महतो, उमेश बड़ाईक, शिवदास गोस्वामी, संजय नायक, दुर्गा पाहन, बरतू मुंडा, श्रीनाथ मुंडा, अजय भोगता, रोहित बेदिया, संजय भोगता आदि उपस्थित थे.।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने