angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के तत्वाधान में 31 अक्टूबर से स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुल 100 स्पर्धाएं आयोजित होगी। संस्थान के सदस्यों की सिकिदिरी स्थित कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। सुजीत कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार इतना बड़ा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। खेल के इस महाकुंभ में हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। संस्थान का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग के बालक, बालिकाओं के लिए खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करना है, ताकि इस क्षेत्र के बच्चें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होकर क्षेत्र, राज्य व देश का नाम रौशन कर सकें। बालक/ बालिकाओं के लिए सब जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणी में प्रतियोगिता आयोजित होंगी। खेल महोत्सव का नेतृत्व संस्थान के खेल प्रभारी व राष्ट्रीय तैराक अमन कुमार जायसवाल करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रमण कुमार, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार दीपू, मघु करमाली, रोहित क्षेत्री, कृष्ण गोपाल भद्र, दीपक आदि मौजूद थे।
जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव 31 अक्टूबर से, 100 स्पर्धाएं होंगी आयोजित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.