GA4-314340326 लोवाहातू पंचायत के 50 किसानों के धान फसल को हाथियों ने रौंदा

लोवाहातू पंचायत के 50 किसानों के धान फसल को हाथियों ने रौंदा

 rahe(ranchi) प्रखंड के लोवाहातू पंचायत के कई गांव में हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात घूम घूम कर धान फसल को मन भर खाया और रौंद दिया है। धान फसल में अब बाली निकल रहे है इस समय धान की बाली नरम,ओर स्वादिष्ट होता है जिस कारण हाथियों को मन भर खाने को मिल रहा है। दिन में बांस वन के आसपास रहते है,शाम होते ही खेत में उतर जाते है। किसानों का साल भर का मेहनत बर्वाद हो रहा है।पंचायत के लोवाहातू, दूधीटांड़, कोलमा, नीमटुंगरी, दारगाडीह, नावाडीह आदि गांव के 50 किसानों का 60 एकड़ से अधिक खेत मे लगे धान नष्ट हुये है। वन विभाग हाथियों को भगाने का काफी प्रयास किया है लेकिन हाथी बांस वन से निकल नही रहे है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने