Chanho (Ranchi): चान्हो थाना क्षेत्र में हुटार ईदगाह के पास एक कुएं से 22 वर्षीय राज उरांव का शव मिला। वह बीजूपाड़ा चौक के पास रहनेवाले दुर्गा उरांव का इकलौता बेटा था। वह बुधवार सुबह 8 बजे से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह घर में किसी को बिना कुछ बताए निकला था। गुरुवार को खेत में बकरी चराने गए लोगों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया।
![]() |
| मृतक राज उरांव। |
पिता ने नामजद प्राथमिकी के लिए दिया है आवेदन
राज का शव मिलने की सूचना पर उसके रिश्तेदार कुएं के पास जमा हो गए। वे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले जमीन विवाद में कुछ लोगों ने धमकी दी थी। हत्या का आरोप लगाते हुए पिता दुर्गा उरांव ने थाने में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
Chanho: Dead body found in a well near Hutar Idgah, suspicion of murder


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.