GA4-314340326 Cardinal Telesphore Toppo ने झारखंड की कलीसिया को दुनिया में दिलाई आदिवासी कलीसिया की पहचान...

Cardinal Telesphore Toppo ने झारखंड की कलीसिया को दुनिया में दिलाई आदिवासी कलीसिया की पहचान...

कॉर्डिनल को श्रद्धांजलि देतीं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की।

Mandar (Ranchi): कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphore P. Toppo) के निधन की खबर से देश-विदेश के मसीही समुदाय के लोग शोक में हैं। 4 अक्टूबर बुधवार शाम चार बजे उनका निधन हो गया था, उसके बाद गुरुवार को कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल (Constant Lievens Hospital, Mandar) के ऑडिटोरियम में ख्रीस्तयाग कार्यक्रम (विशेष मिस्सा) का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई धर्माध्यक्षों के अलावा पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुए। मुख्य अनुष्ठाता सीबीएसआई (CBSI) के चेयरमैन हजारीबाग के बिशप आंनद जोजो (Bishap Anand Jojo) ने मिस्सा अनुष्ठान सम्पन्न कराया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज हम यहां कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphore P. Toppo) की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने जुटे हैं। झारखंड की कलीसिया को दुनिया में लोग आदिवासी कलीसिया के रूप में जानते हैं और इसका श्रेय कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphore P. Toppo) को जाता है, उनके कई सराहनीय कार्यों की चर्चा हर जगह होती है। फादर लिवेन्स के नाम पर अस्पताल, रिसर्च सेंटर व मेडिकल कॉलेज का सपना कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphore P. Toppo) ने ही देखा था और उसी के आधार पर उन्होंने कदम बढ़ाया और इसे क्रियान्वित भी किया। वे झारखंड की कलीसिया को पहचान दिलाने के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने एक अच्छा अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और रिसर्च सेंटर की कल्पना की थी, उनके निधन के बाद उनके सपनों को पूरा करना हमलोगों के लिए चुनौती है।आज वे हमारे बीच नहीं हैं। हम धन्यवाद करते हैं, उनके सुंदर जीवन के लिए उनके पुरोहिताई के वरदान के लिए उनके धर्माध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष और कॉर्डिनल के वरदान के उस रूप में उन्होंने जो भी हमारे लिए, झारखंड, भारत व विश्व के कलीसिया के लिए किया, उसके लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। उनकी आत्मा को ईश्वर को समर्पित करते हुए प्रार्थना करें कि मानवीय कमजोरी के कारण जो कुछ भी उनसे गलती हुई है, ईश्वर उन पर रहम करें, दया दिखाएं और क्षमा करें। साथ ही, उन्हें अपने दूत और संतों की मंडली में सम्मिलित करें, जहां से वे हमारे लिए प्रार्थना कर सकें। हम सभी उनके किए गए जो भी कार्य हैं, उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और उसे पूरा करें, ताकि झारखंड कलीसिया उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़े और समृद्धशाली बने और पूरे क्षेत्र में प्रेम, शांति और एकता की स्थापना हो। बिशप ने कहा कि कॉर्डिनल के निधन से पूरे विश्व के कलीसिया में शोक है। वह कलीसिया से बेहद घनिष्ठता से जुड़े थे और एक महान धर्मगुरु और नेता के रूप में जाने जाते थें। वे मृदुभाषी थे, उनकी सादगी और सरल जीवन से सभी प्रभावित हो जाते थे। कॉर्डिनल के रूप वे सभी के चहेते थे। 

कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (फाइल फोटो)

पूरे विश्व के कलीसिया में शोकाकुल....

मिस्सा अनुष्ठान से पूर्व कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल मांडर (Constant Lievens Hospital, Mandar) के निदेशक फादर जॉर्ज ने शोक संदेश पढ़ा और कहा कि कॉर्डिनल के निधन से पूरे विश्व के कलीसिया शोकाकुल है। मिस्सा में अस्पताल के सहायक निदेशक फादर सिजो कुंनॉय, लिवेन्स एकेडमी लोहरदगा के फादर थॉमस, संत जेवियर्स उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल फादर ज़ॉन शैलेन्द्र टोप्पो, फादर चोन्हास लकड़ा, फादर क्रिस्टोफर लकड़ा, फादर जेम्स भेंगरा, फादर एडविन मिंज, फादर जॉन टोप्पो, फादर अनुज सोरेंग, फादर दानिएल डुंगडुंग, फादर ईमिल डुंगडुंग, अलेक्सिया बेक, मेरी तिर्की, सईद अंसारी, थाना प्रभारी विनय यादव सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल थे।

10 अक्टूबर तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन

 कॉर्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphore P. Toppo) का पार्थिव शरीर 10 अक्तूबर तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल मांडर के ऑडिटोरियम में ही रहेगा। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को होगा। अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने के लिए  बुधवार शाम से ही शोकाकुल लोगों का तांता लगा हुआ है।अंतिम दर्शन में पहुंचने वालों में स्कूली बच्चों की संख्या भी काफी अधिक थी। इधर, कॉर्डिनल के निधन के कारण गुरुवार को कॉन्स्टेंट लिवेन्स अस्पताल में ओपीडी बंद रहा। वहीं, संत अन्ना उच्च विद्यालय, संत अन्ना इंटर कॉलेज, संत तेरेसा मध्य विद्यालय एवं संत जेवियर्स उच्च विद्यालय, इंटर कॉलेज व मिशन संचालित अन्य स्कूलों में शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।

शोक देने वालो का लगा तांता 

कॉर्डिनल के निधन की सूचना पर मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राहुल कुमार, संत अन्ना इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर ज्योति कच्छप, आम आदमी  पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सईद अख्तर सहित कई अन्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वहीं, विभिन्न स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी कार्डिनल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

अंतिम दर्शन को दूर-दूर से पहुंच रहे लोग लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो: शोक में कलीसिया समुदाय


Cardinal Telesphore Toppo gave recognition to the Church of Jharkhand as a tribal church in the world...

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने