sonahatu(ranchi) राहे प्रखंड ओर सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों का दौरा बुंडू रेंजर संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ किया। रेंजर के टीम ने ग्रामीणों की स्थिति को समझा। फसल नुकसान पर दुख प्रगट किये ओर आश्वस्त किये की समय पर उचित मुआवजा दिया जायेगा। हाथी भगाने के लिए ग्रामीणों को सहयोग करने को कहा गया साथ ही कोई ग्रामिनी यदि हाथी भागने में एक्सपर्ट है तो उसकी सेवा लेने की बात कही गयी। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि हाथी भागने के लिये वन विभाग प्रयासरत है। इस दौरान ग्रामीणों के बीच टॉर्च ओर फटाखे का वितरण किया गया। दौरे के क्रम में गलऊ पंचायत के मुखिया सावना महली, आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेन प्रामाणिक,वनपाल राजु महतो आजसू नेता दिलीप कोईरी आदि साथ थे। ज्ञात हो कि बुंडू रेंज ओर सोनाहातू प्रखंड के बांस वन में 50 -60 हाथियों का झुंड एक माह से डेरा डाले हुए है। जो रोजना फसल को रौंद रहे है।
बुंडू रेंजर ने हाथी प्रभावित गांवों में बांटा टोर्च
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.