sonahatu(ranchi) किसानों का धान खेती तैयार होने वाला है। अंतिम समय में धान पौधा पर झुलसा रोग पकड़ लिया है जिससे खेत का खेत जल कर राख हो रहा है। धान के इस बीमारी से किसानों का कमर तोड़ दिया है। सारा जमा पूंजी खेती कार्य में लगा दिया है अब धान मिलने के समय सब राख हो रहा है। प्रखंड के चोगा गांव में अब तक 7 एकड़ से अधिक खेत राख हो गया है।अब धीरे धीरे एक खेत से दूसरे खेत तक पसर रहा है। किसान सुनील महतो,दिनेश भगत,देवीप्रसाद सिंह मुंडा,बुधन सिंह, मुंडा,भानुप्रताप सिंह मुंडा,राम श्रीगार मगतो,कार्तिक सिंह मुंडा,नगेन महतो,शशि देवी,शशोधर महतो का खेत में बीमारी फैल गया है। किसानों ने रोक थाम के लिये दवा का छिड़काव किया गया लेकिन दवा कारगर साबित नही हुआ। किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर बीमारी की जांच की मांग किया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिष्णु खंडित ने कहा कि प्रखंड में झुलसा बीमारी की सूचना मिली है। बीमारी की रोक थाम के लिए जिला से निर्देश मांगा गया है। बीटीएम दीनानाथ भगत ने कहा कि बीमारी के प्रांरभ में जानकारी होने पर रोकथाम किया जा सकता है लेकिन बीमारी फैल जाने के बाद इलाज नही होता है। किसानों को दवा का नाम दिया जा रहा है। समय पर छिड़काव करने पर धान में सुधार हो सकता है।
सोनाहातू में धान में लगा झुलसा रोग
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.