 |
| शौंडिक जागरण मंच जोन्हा में सदस्य |
angara(ranchi) विकास साहू को शौंडिक जागरण मंच जोन्हा का अध्यक्ष बनाया गया। कमिटि पुर्नगठन को लेकर मंच के सदस्यों की बैठक श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में हुई।
सचिव सूरज साहू, कोषाध्यक्ष कुणाल साहू, उपाध्यक्ष आशीष साहू को बनाया गया। कमिटि का चयन सर्वसम्मति से किया गया। निर्णय हुआ कि समाजिक रूप से शौंडिक समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। निर्णय हुआ कि 24 सितंबर को संगम गार्डेन मोरहाबादी में होनेवाले अखिल भारतीय शौंडिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में समाज के लोगों की शत प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। मुख्य अतिथि शौंडिक जागरण मंच सिल्ली के अध्यक्ष राधेश्याम साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव सुधीर साहू व कोषाध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित थे। अध्यक्षता किशोर साहू व संचालन संतोष साहू ने किया। कोर कमिटी सदस्य में बलराम साहू, उदय साहू, विनय साहू, कृष्णा साहू, उदय प्रसाद साहू, परमेश्वर साहू, किशोर साहू एवं संतोष साहू को रखा गया। इस अवसर पर राजेश साहू, युवराज साहू, प्रकाश साहू, कन्हाई साहू, शंभू साहू, राजीव साहू, राहुल साहू, संतोष साहू, संजीव साहू एवं विनय कुमार, दिलीप साहू, दीनबंधु साहू, वासुदेव साहू, अशोक साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.