dumri(giridih) डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 63.75 प्रतिशत मतदान की खबर है। इससे पहले आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के पहले ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। उपचुनाव को लेकर केंद्रीय बलों के अलावा झारखंड पुलिस की विभिन्न इकाइयों के जवानों को मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए तैनात किया गया था। दो जिलों-गिरिडीह और बोकारो के तीन प्रखंडों में फैले डुमरी निर्वाचन क्षेत्र की 240 भवन में स्थापित 373 बूथों पर मतदान सम्पन्न हुई। दोपहर बाद वर्षा के बावजूद लोग पोलिंग बूथ पर आते रहे और छाता लेकर कतार में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस कारण शाम पांच बजे तक भारी संख्या में लोगों ने वोटिंग की। दोपहर तीन बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ था।
सभी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिये निगरानी की जा रही थी। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए एयर एम्बुलेंस भी व्यवस्था की गई थी। जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी, आजसू की यशोदा देवी सहित आधा दर्जन प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो गई । डुमरी का नया विधायक कौन होगा यह 8 सितंबर को मतगणना के बाद ही देखा जाएगा। डुमरी विधानसभा क्षेत्र कभी नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता था। इस क्षेत्र में चुनाव पर नक्सलियों की काफी पकड़ हुआ करती थी। लेकिन आज पुलिस की मौजूदगी में पूरे विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसको लेकर जिला प्रशासन ने चैन की सांस ली है।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.