GA4-314340326 सीआईटी में लगा हेल्थ चेक अप कैंप, रोड एक्सीडेंट पर चलाया जागरूकता अभियान

सीआईटी में लगा हेल्थ चेक अप कैंप, रोड एक्सीडेंट पर चलाया जागरूकता अभियान

 

सीआईटी में लगा हेल्थ केंप
angara(ranchi)  सीआईटी के राष्ट्रीय सेवा योजना विंग एवं राज हास्पिटल रांची के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को संस्थान में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन हुआ। हेल्थ कैंप के बाद रोड एक्सीडेंट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्थ कैंप में डा. अभिषेक भट्टचार्य व डा. आदित्य ने स्वास्थ्य जांच की। रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी, वजन, चेहरे व दांत से सम्बंधित बीमारियो की जांच की गई। रोड एक्सीडेंट जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को दुर्घटना से बचने के अधिक से अधिक उपायों के बारे में बताया। हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने, नशे में गाड़ी ना चलाने, तेज़ रफ़्तार से बचने व बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करने का आहवान किया गया। साथ ही अपने वाहन में फर्स्ट ऐड की सुविधा रखने की बातें बताया गया। इस अवसर पर एनएसएस कोर्डिनेटर व प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरशद उस्मानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने