GA4-314340326 हटिया रेलवे स्टेशन में गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाए: प्रवीण झा

हटिया रेलवे स्टेशन में गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाए: प्रवीण झा

 

निरीक्षण करते प्रवीण झा
Angara (ranchi) दपू जोनल रेलवे परामर्श समिति के सदस्य प्रवीण झा ने मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्रवीण झा ने अधिकारियों के कार्यालय, शौचालय, स्वचालित सीढ़ी, स्टेशन की साफ-सफाई, स्टाल, कंट्रोल रूम, डोरमेटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में स्टेशन मैनेजर का कार्यालय बंद पाया गया। पूरे स्टेशन के बिखरी हुई गंदगी को देख प्रवीण झा ने संबंधित कर्मियों को डांटा। स्वचालित दोनों सीढ़ी बंद पाया गया। गंदा शौचालय देख कारवाई करने की बातें कही। प्रवीण झा ने बताया कि कंट्रोल रूप में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने की जरूरत है। गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाए। इन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक में इन मामलों को उठाया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم