GA4-314340326 तेज रफ्तार की स्कूटी दीवार से टकराते हुए उछल कर छत से घर के अंदर घुसा। स्कूटी सवार गोस्सनर कॉलेज के छात्र की मौत

तेज रफ्तार की स्कूटी दीवार से टकराते हुए उछल कर छत से घर के अंदर घुसा। स्कूटी सवार गोस्सनर कॉलेज के छात्र की मौत

 

Angara(ranchi) एक तेज रफ्तार की स्कूटी दीवार से टकराकर करीब आठ फीट उछल कर एस्बेसटस  छत को तोडते हुए घर के अंदर घुस गया। इस घटना में स्कूटी सवार युवक आदित्य डेविड(22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी में सवार दूसरा युवक रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की शाम करीब पांच बजे की है। मृतक आदित्य गोस्सनर कॉलेज रांची का छात्र था। वह मूल रूप से गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के पंडरी पानी गांव का रहने वाला था। मृतक की मां जमशेदपुर में सब इंस्पेक्टर है। वह इकलौता पुत्र था। रांचीं मे रहकर वह पढ़ाई कर रहा था।  अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि आदित्य अपने दोस्त रितेश के साथ स्कूटी में सवार होकर गेतलसूद से रांची की ओर तेज गति से जा रहा था। महेशपुर पलटन चौक के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर एक घर से टकराकर उछलते हुए एसबेस्टस की छत को तोडते हुए घर के अंदर घुस गया। घर में कोई सदस्य मौजुद होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया कि  मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। वहीं  घायल युवक का ईलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم