![]() |
| घायल को ले जाते |
| Angara(ranchi) रांची मुरी मार्ग में गोंदली पोखर बेरवारी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब दो बाइक सवार की आमने सामने की सीधी टक्कर ही गई। जिसमें शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। शंकर के जबड़ा टूट गया। जबकी राहुल करमाली व अमित लोहरा को मामूली चोट लगी है। शंकर महतो झटनी टुंगरी व राहुल तथा अमित बाहया के रहने वाले है। मौके पर पहुंचे मार्शल महतो, सतीश महतो, अशोक महतो, राहुल महतो ने तत्काल गंभीर रूप से घायल शंकर को उठाकर सीएचसी गोंदली पोखर ले आये। यहां पर इलाज की कोई व्यवस्था देख घायल शंकर को इलाज के लिए रिम्स भेजा। बताया जाता है कि घटना के समय एक बाइक में सवार होकर शंकर महतो गोंदली पोखर से हेसल की तरफ व दोनों युवक अन्य बाइक में सवार होकर हेसल से गोंदली पोखर की तरफ आ रहा था। बेरवारी मोड़ के पास रांची मुरी मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गया। |
सोमवार को हुआ था इसी जगह पर दुर्घटना
मालूम हो कि इसी जगह पर मंगलवार की शाम में भी एक पिकअप वैन ने बाइक सवार को धक्का मारते हुए पुलिया निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में जा गिरा था। इसमें भी एक युवक जिमी प्रसाद का दायां पैर टूटकर अलग हो गया था।
एक पखवाड़ा से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया
पिछले एक पखवाड़ा से रांची मुरी फोरलेन सड़क का निर्माण करा रही संवेदक कंपनी के द्वारा गोंदली पोखर में जगह जगह पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। ये गड्ढा रोड और पुलिया निर्माण के लिए खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है।
संवेदक व अभियंता पर हो कारवाई
जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि इस लापरवाही के लिए रोड निर्माण करा रही कंपनी व विभागीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाय। साथ ही घायलों के इलाज में होने वाले खर्च का वहन संवेदक करे। अनुराधा मुंडा ने कहा कि रांची मुरी मार्ग व्यस्त मार्ग है। सड़क के किनारे गड्ढा करके छोड़ दिये जाने से यह जानलेवा बन गई है। प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है।
बाइक चलाते समय करे हेलमेट का इस्तेमाल
अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने लोगो से अपील किया की बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करे। हेलमेट के प्रयोग करने से सिर में लगाने वाली चोट से बचा जा सकता है। अनगड़ा थाना पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान व चेकिंग अभियान चलाएगी।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.