GA4-314340326 कथा वाचक पुजारी का निधन ,शोक की लहर

कथा वाचक पुजारी का निधन ,शोक की लहर

 

दिवंगत सदानंद मिश्रा 
Rahe(ranchi) प्रखंड के पुरानानगर गांव के 35 वर्षीय पुजारी पंडित सदानन्द मिश्रा का आकस्मिक निधन मंगलवार सुबह को हो गयी है। ये पूरे क्षेत्र में रामायण कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध थे। मृदुभाषी, मिलनसार पंडित सदानन्द मिश्रा कभी लोकप्रिय थे। परिजनों के अनुसार चार पांच दिन पूर्व में तेज बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय स्तर में इलाज कराये लेकिन बुखार में असुधार नही हुआ था सोमवार को अचानक स्थिति बिगड़ गयी तो गुरुनानक अस्पताल रांची में इलाज के लिये भर्ती कराये। सोमवार रात के बाद इनका निधन हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि ड़ेंगू या मलेरिया का शिकायत में ही निधन हुआ है। इनके निधन पर परिजन आक्रोशित है कि राहे में सरकारी स्तर पर इलाज की व्यवस्था होती तो समय पर इलाज हो जाती और मौत नही होती। पूरे प्रखंड में सरकारी डॉक्टर नही होने से गरीब लोगों को इलाज के  लिये काफी परेशानी होती है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم