GA4-314340326 मुरी रेल टेका में 50 हजार से अधिक लोगो की पहुंचने की संभावना

मुरी रेल टेका में 50 हजार से अधिक लोगो की पहुंचने की संभावना

रेल टेका को लेकर जागरूकता अभियान चलाते
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) मुरी रेलवे स्टेशन  परिसर में आगामी 20 सितंबर दिन बुधवार को टोटेमिक कुरमी /कुड़मी विकास मोर्चा द्वारा आहूत रेल टेका कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मोर्चा के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर 19 सितम्बर को ही देर रात से लोगो का पहुँचना प्रारंभ हो जाएगा। 
केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार
केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने बताया कि अपने हक और अधिकार के लिए लोग जाग चुके हैं। यह आंदोलन कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में नाम कराने, तथा कुड़माली भाषा को 8वी सूची में दर्ज  की मांग को लेकर किया गया है। इस कार्यक्रम  में रांची, रामगढ़, चतरा,लोहरदगा से लोग पहुचेंगे।

पिछले दो माह से गांव गांव में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम को लेकर पिछले दो माह से मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो, केंद्रीय संगठन सचिव रघुनाथ महतो, संगठन प्रभारी शशि रंजन महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी के जितेंद्र महतो, नंदलाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, घनेश्याम महतो, मंटू महतो, शिवचरण महतो, दुर्गा चरण महतो, लालू महतो खुदीराम महतो, डॉ परमानंद महतो, राजेंद्र महतो, नेहरू महतो, अशोक महतो, नितिन महतो, मानिक महतो, धीरेंद्र महतो, उदय महतो, अर्जुन महतो, काशीनाथ महतो, अजीत महतो, जीतकुमार महतो अनूप महतो, उत्तम महतो, उमेश महतो समेत सैकड़ो लोगों ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया।

मुरी, गोमो, मनोहरपुर, नीमडीह रेलवे स्टेशन में होगा बेमियादी रेल टेका

मुरी के अलावा रेल टेका झारखंड के गोमो, मनोहरपुर, नीमडीह रेलवे स्टेशन पर भी की गई है। जंहा गोमो रेलवे स्टेशन में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, गोड्डा, दुमका, देवघर, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ से लोग हिस्सा लेंगे। वही मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी समेत कई जगह के लोग हिस्सा लेंगे। नीमड़ीह रेलवे स्टेशन में सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम के आस पास के लोग शामिल होंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم