GA4-314340326 पुलिया निर्माण को लेकर खोदकर छोड़े गये गडढे में पिकअप वैन बाइक सवार को घक्का मारते गडढे में जा घुसी

पुलिया निर्माण को लेकर खोदकर छोड़े गये गडढे में पिकअप वैन बाइक सवार को घक्का मारते गडढे में जा घुसी

गडढे में गिरा पिकअप वैन व बाइक
angara(ranchi)  सोमवार की शाम छह बजे बेड़वारी मोड़ के पास पुलिया निर्माण के लिए खोदकर छोड़ दिया गया गडढा में पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार घक्का मारते हुए गडढे में जा गिरा। इससे बाइक सवार युवक जिमी प्रसाद(25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिमी प्रसाद हेसल लेढ़बंआ स्थित कुमार स्टील का कर्मचारी था। उसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। जबकी पिकअप वैन चालक को मामूली चोट लगी है। घटना के समय पिकअप वैन हेसल से गोंदलीपोखर की ओर जा रहा था। बेड़वारी मोड़ के पास आगे आगे चल रहे बाइक सवार को ढोकर मारते हुए गडढे में जा गिरा। गडढा में आधा पानी भरा हुआ था। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, एसआई अमर सिंह, सचिन लकड़ा मौके पर पहुंचे व वाहन को बाहर निकाला गया। 

रांची-मुरी मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए गोंदलीपोखर के आसपास खोदकर छोड़ा गया गडढा बना जानलेवा 
रांची-मुरी मार्ग को फोरलेन बनाने के पिछले तीन माह से काम चल रहा है। गोंदलीपोखर व आसपास के क्षेत्र में जगह जगह पर पुलिया निर्माण व रोड निर्माण को लेकर सड़क के दोनों किनारे गडढे को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इससे प्रतिदिन इन गडढों में गिरकर अनेक दुर्घटना हो रही है। लगातार दुर्घटना हो रही है। रांची-मुरी मार्ग में लगातार ट्रेफिक का दबाव बढ़ा हुआ है। शाम में काफी संख्या में लोगों की आवाजाही इस रोड से होती है। विपरीत दिशा से आ रही वाहनों की लाइट के कारण रात में हमेशा वाहन गडढे में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।

 कुरमी नेता रामपोदो महतो ने कहा घायल के इलाज का खर्च ने रोड निर्माण कंपनी
इधर कुरमी विकास मोरचा के नेता रामपोदो महतो ने कहा कि पिछले एक पखवाड़ा से गडढे को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जिससे प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। सड़क निर्माण करा रही कंपनी घायल की इलाज का खर्च वहन करें। साथ ही खोदे गये गडढे पर अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण करें। ऐसा नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने