Namkum (Ranchi): सामलौंग केतारी बगान स्थित स्वर्णरेखा घाट सुरेश्वरधाम मंदिर के पास 1.5 एकड़ जमीन पर कब्जा करने आए दो आरोपियों को नामकुम पुलिस ने रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जमीन दलाल अशोक पासवान और रंजीत भुटकुंवर उर्फ पाहन शामिल है। इन पर आरोप है कि इन दोनों ने इसी साल 17 मार्च को उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने आए थे, उस दौरान इनके शूटरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की थी। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने दोनों के कमर में रस्सी बांधकर नामकुम चौक पर पैदल घूमाया, इससे क्षेत्र के जमीन दलालों में दहशत का माहौल है।
दोनों आरोपी एसएसपी के पास पैरवी करने पहुंचे थे
नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने बताया कि एसएसपी चंदन सिन्हा को तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करनेवाले हैं। आरोपी अशोक पासवान और रंजीत भुटकुंवर पहचान छुपाकर SSP चंदन सिन्हा से जमीन पर कब्जे के लिए पैरवी करने गए थे। बातचीत के क्रम में एसएसपी को दोनों संदिग्ध लगे, दोनों के आफिस से बाहर निकलते ही SSP ने नामकुम पुलिस को इन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके बाद केस के आईओ इंस्पेक्टर रवि केशरी ने पुलिस बल की मदद से कोतवाली थाना क्षेत्र में दोनों को दबोच लिया। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दौड़ाकर पकड़ लिया। नामकुम थाने में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गोलीकांड और कब्जा दिलाने की बात कबूल ली है।
दोनों आरोपियों पर इन धाराओं में दर्ज हैं केस
दोनों आरोपियों के खिलाफ नामकुम थाने में कांड संख्या 134/23 दिनांक 17.03.23, धारा 147/148, 149, 326, 307, 506 भादवि एवं 25(1-बी) ए/26/27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।
जानिए 17 मार्च को क्या हुआ था
मालूम हो कि अशोक पासवान और रंजीत भुटकुंवर केतारी बगान इलाके में 17 मार्च 2023 को सुरेश्वरधाम मंदिर के पास करोड़ों की जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण करा रहे थे। जमीन की मालकिन ग्रेस खलखो पति स्व. सुलेमान खलखो जब विरोध करने पहुंची, तब अशोक पासवान ने अपने समर्थकों और गुलाबी गैंग से उन पर हमला करा दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अशोक पासवान के शूटरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग। घटना में ग्रेस खलखो की तरफ से आए दो लोगों को गोली लगी थी। इनमें से एक कांके निवासी आशीष सिंह के सिर पर गंभीर चोट और पैर में दो गोली लगी थी। जबकि, चुटिया के कृष्णापुर निवासी राजकुमार के पैर में एक गोली लगी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए थे और पुलिस की मौजूदगी में ही अपराधियों को खदेड़कर मारने का प्रयास किया था। गोली चलानेवाले एक अपराधी को लोगों की भीड़ अपराधी को जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ ने अधमरा कर दिया था।
Namkum: Police caught two land brokers, conducted a foot march before sending them to jail.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.