GA4-314340326 आरटीसी व मां शारदा स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

आरटीसी व मां शारदा स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

आरटीसी में बच्चें को सम्मानित करते प्रिंसिपल नरेन्द्रनाथ महतो
angara(ranchi)  आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शिक्षक दिवस पर स्कूल के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि  प्रस्तुत किया। प्राचार्य नरेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि शिक्षक बच्चों के चरित्र व भविष्य के निर्माता होते है। इसलिए शिक्षक सदैव आदर व सम्मान के योग्य होते है। मंच का संचालन अंतरा मंडल ने की। मौके पर विद्यालय के शिक्षक विपिन प्रसाद, उमेश, घासीराम, सुमंत कुमार, आनंद प्रसाद, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे। इधर मां शारदा उच्च विद्यालय गेतलसूद में बच्चों ने शिक्षक दिवस पर गुरूजनों को सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन नीरज पाहन ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य सन्तोष सिन्हा, शिक्षक अजय कुमार कारमाली, टहलू नायक, सुनीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने