GA4-314340326 खिजरी विधायक की पहल: दिल की गंभीर बिमारी से ग्रसित 10 साल के पवन बिरहोर को भेजा रिम्स

खिजरी विधायक की पहल: दिल की गंभीर बिमारी से ग्रसित 10 साल के पवन बिरहोर को भेजा रिम्स

पवन बिरहोर को इलाज के लिए रिम्स भेजते अजय उरांव
angara(ranchi)  दिल की गंभीर बिमारी से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे आदिम जनजाति के दस साल के पवन बिरहोर को इलाज के लिए मंगलवार को समाजसेवी व श्रद्धा सरना समिति गेतलसूद के अध्यक्ष अजय उरांव ने रिम्स भेजा। गेतलसूद के बुकी बिरहोर टोली निवासी राजू बिरहोर का 10 साल का पुत्र पवन बिरहोर पिछले कुछ समय से दिल की गंभीर बिमारी से ग्रसित है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खिजरी विधायक राजेश कच्छप को दी।  तत्काल राजेश कच्छप ने अजय उरांव को मरीज को रिम्स ले जाने को कहा। अजय उरांव एंबुलेंस लेकर गेतलसूद स्थित बिरहोर टोली बुकी पहुंचे। पवन को रिम्स भेजा गया। अजय ने बताया कि विधायक लगातार इसपर नजर रखे हुए है। आवश्यकता पड़ने पर इसे इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा। इस मामले को डीसी रांची के संज्ञान में दे दिया गया है। इस मौके पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, एतवा उरांव, शिवदास गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने