GA4-314340326 सिल्ली आरओबी के रख रखाव पर लापरवाही

सिल्ली आरओबी के रख रखाव पर लापरवाही

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली में आरओबी के रख रखाव पर पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है। नतीजा इस आरओबी पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए है। पुल से सड़क को जोड़ने वाली जगह पर  एक बड़ा गढ्ढा बन गया है। यह गढ्ढा काफी दिनों से है धीरे धीरे यह और बड़ा होता जा रहा है। अलावे आरओबी पर दूसरे जगह भी गढ्ढे बन गए है। जिससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। करीब एक फुट से भी ज्यादा चौड़े गढ्ढे में प्रतिदिन बाइक सवार गिर रहे है। दूर से गढ्ढा दिखता नहीं है इसलिए अंजान यात्री गुजरते ही दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। गुरुवार को एक ट्रक का गुल्ला टूट गया इससे घंटों आरओबी पर आवागमन बाधित रहा। शुक्रवार को भी सबेरे एक बाइक सवार गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ज्ञात हो कि जब से आरओबी बना है पुल और सड़क के बीच जुड़ाव वाले स्थान पर यह गढ्ढा स्थाई रूप से है इसलिए लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने इसे मरम्मत किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने