Angara (ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक (सीआईपी) में मंगलवार को सत्र 2023-24 के नावागंतुक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटशन कम इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि चीफ कोर्डिनेटर अंकित सिंह व उप परीक्षा नियंत्रक रणवीर कुमार ने किया। नवांगतुकों का वेलकम किया गया। मौके पर संस्थान के सीनियर विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. भोलानाथ घोष ने नवांगतुकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा की शिक्षा साधना के सामान है। शिक्षण काल में संयमित रहकर शिक्षा ग्रहण करें। भविष्य निश्चय ही उज्जवल होगा। मौके पर संस्थान के सचिव नवनीत सिंह, वित्त निदेशक पीके सेन, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. हेमंत प्रियदर्शी, प्रो. अलका कुमारी, प्रो. विकास कुमार, त्रिशिता घोष आदि उपस्थित थे।
सीआईटी में ओरिएंटशन कम इंडक्शन प्रोग्राम में नवांगतुकों का हुआ वेलकम
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.