GA4-314340326 भाजमुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भाजमुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान करते विवेक आनंद जायसवाल 
Bundu(ranchi) भाजयुमो रांची ग्रामीण जिला के द्वारा भाजपा झारखंड के निर्देश पर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जी के जन्मदिन तक सेवा पखवाड़ा के निमित्त रक्तदान शिविर का आयोजन पाराडाइज बैंक्वेट हॉल, खुदिया तालाब के सामने, बुंडू नगर में किया गया। उसका नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल ने किया। रक्तदान शिविर में भाजपा युवा मोर्चा रांची ग्रामीण जिला और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुल 57  लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मुख्य अतिथि भाजपा रांची ग्रामीण के जिला प्रभारी विनोद सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा रांची ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो थे। बिनोद सिंह ने कहा की रक्तदान जीवन दान है। सुरेंद्र महतो ने कहा की रक्तदान कर हम कई लोगो की जिंदगी बचा सकते है। विवेक आनंद जायसवाल ने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगो का आभार जताया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, भाजपा प्रदेश के रंजित लाहिरी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, भाजपा जिला मंत्री गणेश कुम्हार,बुंडू नगर मंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश उरांव, भाजयुमो महामंत्री उमेश महतो, भाजपा बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष आलोक दास, उपाध्यक्ष दीपक साहू, महामंत्री सुबोध मुखर्जी, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री शुभम चेल, राजीव झा, अमित उपाध्याय, मनोज चौरसिया, संजीत सिंह, सत्यजीत सिंह,राजकुमार महतो,सोमा उरांव,रामसाय मुंडा, अपुल राज, जीतू महतो,महावीर सोनी,शंकर सोनी,विवेक गुप्ता,बिस्वजीत डे,अनिमेष दत्ता,मोहित कुमार,सुमित जायसवाल,हर्षित साहू,शुभम जायसवाल, शिवनारायण दास,नरेश कुमार,प्रदीप महतो, प्रिंस उपाध्याय सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने