GA4-314340326 तबादले के दस दिन बाद भी जमे हुए है नामकुम अंचल अधिकारी

तबादले के दस दिन बाद भी जमे हुए है नामकुम अंचल अधिकारी

namkom(ranchi) राष्ट्रीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डे ने नामकुम अंचल अधिकारी विनोद प्रजापति के तबादले के बाद भी अंचल में जमे रहने पर सवाल उठाया है। पांडेय ने कहा कि अंचल अधिकारी का नामकुम तबादला होने पर वे दूसरे ही दिन आकर पदभार ग्रहण कर लिए और 12 सितंबर को तबादला हो जाने के बाद भी आज तक नामकुम अंचल अधिकारी की कुर्सी पर बने हुए हैं। पाण्डे ने कहा कि तबादला हो जाने के बाद अंचल के कामकाज में रुचि नहीं रखने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अंचल अधिकारी को स्वतः विरमित हो जाना चाहिए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने