 |
| बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाते |
Angara(ranchi) बिनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती शनिवार को चतरा मोड़ में मनाया गया। इसका आयोजन बिनोद बिहारी स्मारक निर्माण समिति ने किया। बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके कालजयी नारा " पढ़ो और लड़ो" को बुलंद कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष महतो ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्टर डॉ. अमर कुमार चौधरी, अनगड़ा उपप्रमुख जयपाल हजाम, ग्राम प्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश बड़ाईक, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, टाटी सिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, चतरा के पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पाहन, चतरा ग्राम प्रधान किस्टो कुजूर, उप मुखिया रमेश मुंडा, अजय महतो, राजेश मिश्रा, बसंत कुमार महतो, रामकृष्ण महतो, नरेश महतो, रोहित महतो, सुकुल महतो, मदन महतो, सावना महतो, महमूद अंसारी, दिनेश महतो, रामबालक सिंह, बालाराम महतो, अमरनाथ महतो, रविरंजन सिंह, दिलीप ठाकुर, आशीष वर्मन, सचिन महतो, कमलेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.