rahe(ranchi) पांच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान राहे प्रखंड समिति के सौजन्य से करम मिलन समारोह सह पूजन का आयोजन शिवटँगरा मंदिर परिसर पुरानानगर- महेशपुर में आयोजन किया गया। पांच परगना के जमीनी स्तर से जुड़े कलाकार समारोह में उपस्थित थे। क्षेत्र के कलाकार पारंपरिक वेश भूषा में नाच गाना करते हुए पूरे हर्ष उल्लास के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चला। कार्यक्रम में सिल्ली राजा पुष्पेन्द्र, माले नेता सुफल महतो, पांच परगना के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ करमचंद अहीर, मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत करम पूजा और कथा से किया गया। उसके बाद हर प्रखंड से आये कलाकारों की टीम ने मनमोहक प्रस्तुति किये।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति की टीम संरक्षक प्रवीण कुमार, सचिव रमण गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय मुंडा, सचिव जगतपाल, कोषाध्यक्ष संजय साहू, गुरुवा लोहरा, पुरेंद्र महतो, बिशेश्वर महतो, घनश्याम अहीर, दुर्लभ महतो, राजेन्द्र महतो, वीरसिंह मुंडा, रामधन महतो आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन प्रखंड समिति राहे से अध्यक्ष फेकूराम महतो, सचिव खेदू राम महतो ने किया।

.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.